Diwali ki rochak jankari, hindi me

नमस्कार दोस्तों,
 मेरा नाम अमित कुमार है |
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं,
आज हम आपके लिए "दिवाली की रोचक जानकारी" बताएँगे, जो आपने पहले कभी नहीं पढ़ी होगी|
तो दोस्तों शुरू करते हैं |

दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,

Watch on YouTube

Diwali ki rochak jankari, hindi me, diwali ke rochak tathya, interesting facts about diwali in hindi, diwali kya hai, diwali ki puri jankari,  Diwali kaise manayen,

Let's begin...
1. दिवाली पर हर वर्ष भारत में 6000 करोड़ के पटाखे आग में स्वा कर दिए जाते हैं | इतने पैसे से भारत के करीब 36 लाख भिखारियों का पूरे वर्ष खाने का इंतजाम किया जा सकता है |
2. दिवाली के पावन पर्व पर भारतीयों द्वारा 25,000 करोड़ की खरीददारी की जाती है |
3. दिवाली पर दुकान और कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट और ऑफर रखती हैं |
4. दिवाली का पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है |
5. दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है |
6. दीप जलाने की प्रथा की वजह से इस त्यौहार का नाम दीपावली पड़ा है |
7. यह पर्व 80 करोड़ भारतीयों द्वारा हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है |
8. इस पर्व के आसपास फ्लाइट और ट्रेन की टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस पर्व पर शहरों में काम करने वाले लोग अपने घर वापस आते हैं|
9. भारत के अलावा अन्य कई देशों में दीपावली को नेशनल होली डे के रूप में माना जाता है |
10. इस पर्व पर सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया, म्यांमार, श्रीलंका और अन्य कई देशों में छुट्टी की जाती है |
11. दिवाली का अन्य धर्मों में भी खास महत्व है |
12. दिवाली के दिन गुरु गोविंद जी को ग्वालियर के किले से आजादी मिली थी |
13. इसी दिन महावीर को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी |
14. भारत के पूर्वी क्षेत्र उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हिंदू लक्ष्मीजी की वजह काली की पूजा करते हैं और वहाँ इसे काली पूजा के नाम से जाना जाता है |
15. मलेशिया में दिवाली को 'हरि दिवाली' के रूप में मनाया जाता है |
16. नेपाल में दिवाली पर यमराज की पूजा होती है |
17. एक रिसर्च के अनुसार इस पर्व पर कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसों का स्तर डब्ल्यू.एच.ओ. द्वारा निर्धारित सुरक्षा स्तर से 25 - 30 गुना बढ़ जाता है |
18.दीपावली पर पटाखों की वजह से फैले प्रदूषण से कैंसर, अस्थमा जैसे गंभीर रोगों का जन्म होता है | फिलहाल लोग जागरूक हो रहे हैं और पटाखे ना चलाने का संकल्प ले रहे हैं |
19. दिवाली पर सबसे ज्यादा लाभ चीन को होता है क्योंकि दिवाली के पर्व पर चाइना की लाइटें और पटाखे भारत में खूब खरीदे जाते हैं |
20. भारत में चाइना की लाइटें और पटाखे खरीदे जाने का कारण यह है कि ये भारतीय विकल्पों के मुकाबले सस्ते होते हैं |
21. हमारा आप लोगों से विनम्र निवेदन है कि आप चाइना की लाइटें व पटाखों की वजाय भारत में बने हुए लाइटें व पटाखे खरीदें |
22. दिवाली का पर्व लक्ष्मण और सीता सहित राम के 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है |
23. पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली के दिन ही भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप धारण कर हिरण्यकश़्यप का वध किया था |
24. इस दिन ही 1577 ईस्वी में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का शिलान्यास हुआ था |
25. भगवान कृष्ण के भक्त लोगों का मत है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था |
26. इस पर्व को 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का प्रतीक माना जाता है |
27. भारत में इस पर्व पर उतनी ही खरीददारी की जाती है जितनी पश्चिमी देशों में क्रिसमस पर |
28. दिवाली के पर्व पर दोस्त और रिश्तेदार एक दूसरे को उपहार देते हैं |
29. इस पर्व पर मिठाई, चॉकलेट, कपड़े इत्यादि की बिक्री में काफी गुना इजाफा होता है |
30. इस पर्व पर लोग गिले शिकवे दूर करते हैं और अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत करते हैं |

तो दोस्तों, आपको यह पोस्ट "दिवाली की रोचक जानकारी" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तों, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ