नमस्कार दोस्तो,
आज मैं आपको बताऊंगा कि "सिंगर कैसे बनें, सिंगिंग टिप्स हिन्दी में"| सिंगिंग लाइन में आप किस प्रकार अपना कैरियर बना सकते हैं, इसके लिए क्या-क्या करना होगा ?
दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,
Watch on YouTube
तो दोस्तों, शुरू करते हैं -
[1]. सिंगर कौन होता है ?
जो व्यक्ति गीतों का गान करते हैं तथा जिन्हें संगीत का ज्ञान होता है, सिंगर कहलाते हैं| जबकि सफल सिंगर वह है जो अपनी मधुर आवाज से श्रोतागण का मन मोह लेता है| सभी प्रकार के गाने सिंगर द्वारा ही गाए जाते हैं| जो व्यक्ति सिंगर बनना चाहते हैं, उन्हें सफल सिंगर की बायोग्राफी पढ़नी चाहिए| जिससे उन्हें पता चलेगा कि वे कैसे सिंगर बने तथा उनकी बायोग्राफी से उन्हें मोटिवेशन प्राप्त होगा, जो तुम्हें सिंगर बनायेगा|
[2]. सिंगिंग क्या है ?
What is singing ?
दोस्तों, सबसे पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि सिंगिंग कोई कोर्स नहीं है, जिसे आप किसी स्कूल या कॉलेज में जाकर सीख जाएं, यह एक आर्ट है| यदि आप एक सफल सिंगर बनना चाहते हैं तो आपको सिंगिंग सीखनी होगी|
[3]. सिंगिंग कैसे सीखें ?
How to learn singing in Hindi ?
सिंगिंग सीखने से पहले एक बात स्पष्ट कर लें, कि यदि आपको लगता है कि आप एक सफल सिंगर बन सकते हैं, तभी सिंगिंग सीखें| कुछ लोग सोचते हैं कि सिंगिंग में बहुत पैसा है, तो सिंगिंग सीख लेनी चाहिए| ऐसा करना गलत है| क्योंकि जब आपकी रुचि व लगन पूरी तरह से सिंगिंग में नहीं होगी,आप सिंगिंग नहीं सीख पाएंगे| इसलिए दोस्तों, दृढ़ निश्चय के साथ सिंगिंग सीखना प्रारंभ करें|
सिंगिंग सीखने के लिए आपको सुर ताल की जानकारी होनी चाहिए| इसके लिए आपको एक गुरु बनाने पड़ेगें, जो आपको सुर ताल की जानकारी बताएंगे| यदि आपके क्षेत्र में कोई सिंगिंग क्लास या सिंगिंग सिखाने वाली संस्था है, तो आप उसे जॉइन कर सकते हैं| सिंगिंग सीखने के लिए रोज प्रैक्टिस करना जरूरी है, इसके लिए रोज प्रैक्टिस करें| जितनी ज्यादा आप प्रैक्टिस करोगे, उतने ही अच्छे सिंगर बन जाओगे|
जब आपको सिंगिंग का थोड़ा बहुत ज्ञान हो जाए, तब आप खुद की आवाज में गाने बनाकर Facebook व WhatsApp व अन्य सोशल साइट्स पर शेयर करें| जिससे लोगों को आप के गाने के बारे में जानकारी होगी| यदि आपके गाने लोगों को पसंद आते हैं, तो आपको सिंगर बनने से कोई नहीं रोक सकता|
[4]. सामान्य गलतियाँ, जो न्यू सिंगर करते हैं |
Common mistakes, who make new singer in hindi.
दोस्तों, कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिनके बारे में न्यू सिंगर पता नहीं होता है और इन गलतियों के कारण वह सफल सिंगर नहीं बन पाते| तो दोस्तों, आपको यह गलतियां नहीं करनी हैं|
1. सुर में न गाना |
न्यू सिंगर की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह होती है कि वे सुर में नहीं गाते हैं| टेक्नोलॉजी से आप अपने गाने को सुर में कर सकते हो| परंतु यदि आपको कहीं Live गाना हो तो, आप वहां कैसे गाओगे| तो दोस्तों, इसके लिए आपको सुर में गाने की प्रैक्टिस करनी चाहिए|
2. चिल्लाकर गाना |
दोस्तों, चिल्लाकर गाना भी एक सफल सिंगर का गुण नहीं है| चिल्लाकर गाने से आपका गला खराब हो सकता है| ऐसा गाना श्रोतागण को कभी पसंद नहीं होता है| इसलिए दोस्तों, आपको कभी भी चिल्लाकर नहीं गाना चाहिए|
3. साँस कमजोर होना |
सांस कमजोर होने का आप मतलब समझते हैं, इसका मतलब है कि एक लाइन को एक बार में न गा पाना| आप यह तो जानते हैं कि गाना गाते समय एक लाइन एक बार में गाई जाती है| इसलिए आपको अपनी साँस को मजबूत बनाना होगा|
4. भाव में न गाना |
एक सफल सिंगर के लिए भाव में गाना भी जरूरी है| गाना कई प्रकार के होते हैं| जो गाना जिस प्रकार का है उसे उसी भाव में गाना चाहिए|
5. गला तैयार न होना |
गाना गाने के लिए आपको पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए, खासकर आपका गला| यदि आपका गला तैयार नहीं है तो आप न गाएं, यही बेहतर है|
6. नाक से गाना |
वैसे तो नाक से गाना कोई प्रॉब्लम नहीं है| कुछ सिंगर नाक से गाते हैं फिर भी सफल हैं| लेकिन शास्त्रों में इसे एक अवगुण बताया गया है, इसलिए आपको नाक से नहीं गाना चाहिए|
[5]. सिंगिंग में कैरियर के अवसर
1. वॉलीवुड में करियर
प्रत्येक सिंगर का सपना होता है कि वह बॉलीवुड में गाये| बॉलीवुड में गाना इतना सरल नहीं है| बॉलीवुड में वे लोग गा पाते हैं, जो एक प्रसिद्ध सिंगर होते हैं तथा जिनके अच्छे लिंक होते हैं| तो आपको बॉलीवुड में गाने के लिए अपने पोर्टफोलियो के साथ मुंबई जाना होगा|वहाँ म्यूजिक डायरेक्टरों से मिलना होगा तथा उनसे अपना लिंक बनाना होगा| तभी आप बॉलीवुड में करियर बना सकते हैं|
आपको यह पोस्ट "सिंगर कैसे बनें, सिंगिंग टिप्स हिन्दी में" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
2. टीवी या रेडियो के सिंगर
टीवी या रेडियो में सिंगर बनने के लिए आपको रेडियो सेंटर और TV में ऑडिशन देना होगा और यदि आपका गाना उन्हें पसंद आता है, तो आप टीवी या रेडियो के सिंगर बन सकते हैं|
3. शास्त्रीय संगीत या लाईट संगीत के कलाकार
यदि आप बॉलीवुड, TV या रेडियो में नहीं गा पाते हैं, तो आप शास्त्रीय संगीत या लाइट संगीत के कलाकार बन सकते हैं|
4. इंडिपेडेंट सिंगर
इंडिपेंडेंट सिंगर बनने के लिए आपको अपने खुद के गाने बनाकर YouTube पर अपलोड करने होंगे, जिससे आप इंडिपेंडेंट सिंगर बन सकते हैं| यदि आपका कोई गाना हिट होता है, तो आपको एक सिंगर के रूप में पहचान मिल जाएगी और आपको बॉलीवुड में भी गाने का मौका मिल सकता है|
5. टीचिंग
आप सिंगिंग में टीचिंग करके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं| इसके लिए आपके पास Bachelor तक की डिग्री होनी चाहिए| जैसे - B.A. in music
अगर आपको असिस्टेंट प्रोफेसर या प्रोफेसर बनना है तो आपके पास M. Music या M.A. in music की डिग्री होनी चाहिए| और NET (National Eligibility Test) देना होगा| तो दोस्तों इस प्रकार आप सिंगिंग में करियर बना सकते हैं|
[6]. वेतन
सिंगिंग फील्ड में वेतन निश्चित नहीं है| यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के सिंगर हो| इतना जरूर है कि सिंगिंग फील्ड में वेतन बहुत ही अच्छा है|
[7]. Music या Singing के लिये कोर्स
10th के बाद म्यूजिक कोर्स
1. Certificate in music
2. Diploma in music
3. Certificate in instrument
12th के बाद म्यूजिक कोर्स
1. Bachelor of music (B. Music)
2. B.A. in music
3. B.A. (Hon) music
4. B.A. (Hon) Shastry sangeet, classical music
Graduation के बाद म्यूजिक कोर्स
1. Master of music (M. Music)
2. M.A. in music
3. M.Phil. in music
Post Graduation के बाद म्यूजिक कोर्स
Ph.D in music
[7]. म्यूजिक कॉलेज
1. IPS Academy (School of Fine Arts and music) Indore
2. Bhartiya Sangeet Mahavidyalaya, Gwalior
3. University of Mumbai
4. Allahabad University (music and arts)
5. Bengal music college, Kolkata
आपको यह पोस्ट "सिंगर कैसे बनें, सिंगिंग टिप्स हिन्दी में" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,
Thanks for read,
17 टिप्पणियाँ
Nice bro
जवाब देंहटाएंAapki post read karke maja aa gya
Thanks brother
हटाएंSinagr banne ke lia pariksa deni padati he kaya batao
जवाब देंहटाएंYes, pariksha deni padti hai,
हटाएंAur bina pariksha ke bhi ban sakte hain,
Thanks for your tires but hamare pas koi music acdemac nhi h or bhar gar vale jane nhi dege kya net se online music nhi sik sakte
जवाब देंहटाएंSikh sakte ho but puri Tarah se nahi,
हटाएंkya singer banne ke liye kisi degree ki jarurat hoti hai?
जवाब देंहटाएंBina degree ke bhi ban sakte ho,
हटाएंodishn ka kese pta chlta h kahan Jakr dena pad ta h odishn
जवाब देंहटाएंFamous YouTube channel par iski post aati hai,
हटाएंReplyy
जवाब देंहटाएंGujarat me koi music colej he
जवाब देंहटाएंMuchhe suchit kare
जवाब देंहटाएंThanks sir nice lines मै कड़ी मेहनत करूँगा।
जवाब देंहटाएंthanks
जवाब देंहटाएंThanks brother 😘 really like you post
जवाब देंहटाएंसर बैचलर आफ म्यूजिक की कोर्स का कितना पैसा लगेगा
जवाब देंहटाएं