Actor kaise bane, acting tips hindi me

हेलो दोस्तो, आज हम आपको बताएंगे कि आप "एक्टर कैसे बनें, एक्टिंग टिप्स हिन्दी में"| एक्टर बनने के लिए क्या क्या करना होगा ? एक बात तो आप जानते ही होंगे कि एक्टर बनने के लिए पैसा खर्च करना पड़ता है| यदि आपके पास कोई दूसरा हुनर या टैलेंट है तब तो आप सही रास्ते पर जा रहे हैं| यदि आपके पास अच्छा बैंक बैलेंस या कोई टैलेंट नहीं है| तो आपको एक्टर बनने में बहुत अधिक मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है| तो बेहतर यही है कि केवल एक्टिंग के भरोसे ही ना रहें, अपने आप में कोई हुनर विकसित करें|
अब आपको दृढ़ निश्चय के साथ सोचना है कि मुझे एक्टर ही बनना है| एक्टर बनने का आपमें आत्मविश्वास होना चाहिए| एक्टर बनने के लिए संघर्ष करना पड़ता है| इसलिए कभी भी संघर्ष से ना घबराएं| 
Actor kaise bane, acting tips hindi me, bhojpuri actor kaise bane, actor kaise bane hindi, hero kaise bane hindi, acting kaise sikhe, actor kaise bante hain, actor banne ke tarike, actor banne ke liye kya karna hoga, actor banne ke liye kya karna padta hai,

दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,

Watch on YouTube

अब आगे के स्टेप की बात करते हैं|

[1]. Acting training (एक्टिंग की ट्रेनिंग लें)

यदि आप एक्टर बनने का दृढ़ निश्चय कर चुके हो तो अब आपको किसी अच्छे एक्टिंग इंस्टिट्यूट से एक्टिंग सीखनी है| इसके लिए आप मुंबई आ सकते हो| यदि किसी बड़े सिटी में आपके कोई रिश्तेदार या परिचित के रहते हैं तो आप वहां जाकर भी एक्टिंग सीख सकते हो| अब आप एक अच्छे एक्टिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन लें और अच्छी तरह से एक्टिंग सीखें|
एक्टिंग सीखने का फायदा यह है कि आपको एक्टिंग के बारे में सभी बेसिक जानकारी हो जाती हैं| एक्टिंग इंस्टिट्यूट में डायरेक्टर आते-जाते रहते हैं ऐसे में यदि किसी डायरेक्टर को आप पसंद आ जाते हो, तो वह आपको फिल्म में रोल दे सकता है| एक्टिंग इंस्टिट्यूट से हम बहुत कुछ सीखते हैं इसलिए एक्टिंग की ट्रेनिंग लेना जरूरी है|

[2]. Join theater (थियेटर से जुड़ें)

एक्टिंग सीखने के बाद आप थिएटर जॉइन कर लें| थिएटर में छोटे-छोटे रोल हमेशा होते रहते हैं| इसलिए आपको भी कोई रोल मिल सकता है| इससे फायदा यह होगा कि आपकी पहचान बनने लगेगी| लोग आपको जानने लगेंगे| जिससे आपको एक्टर बनने में सहायता मिलेगी| तो देर ना करें और जल्दी थिएटर ज्वाइन करें|

[3]. Acting biodata (एक्टिंग बायोडाटा)

एक्टिंग बायोडाटा का मतलब होता है आपकी स्वयं के बारे में लिखित जानकारी| तो आप अपना एक्टिंग बायोडाटा बना लें| एक्टिंग बायोडाटा में आप अपना नाम, पढ़ाई, एक्टिंग कहां सीखी, आपके गुण मतलब आप क्या-क्या कर सकते हो, जैसी सभी बातों को लिख लें| एक्टिंग बायोडाटा कम से कम 2 पेज का बनाएं| एक्टिंग बायोडाटा में बेकार की बातें ना लिखें| आप जब भी किसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस जाएं अपना एक्टिंग बायोडाटा अपने साथ ले जाएं|

[4]. Creat a portfolio (पोर्टफोलियो बनायें)

शायद अभी आप पोर्टफोलियो के बारे में नहीं जानते होंगे कि यह क्या होता है ? पोर्टफोलियो एक एल्बम की तरह होता है| जिसमें आपको अपने अच्छे अच्छे लुक्स के फोटो रखने हैं| आप अपने हाफ व फुल सभी तरह के फोटो रखें| पोर्टफोलियो आप किसी अच्छे फोटो स्टूडियो से बनवा लें| एक्टिंग बायोडाटा व पोर्टफोलियो को साथ साथ रखें| पोर्टफोलियो बनवाना जरूरी भी है क्योंकि जब कोई डायरेक्टर आपको फिल्म में रोल देता है तब वह आपका एक्टिंग बायोडाटा व पोर्टफोलियो भी देखता है|

[5]. Do not copy any style (किसी की स्टाइल को कॉपी न करें)

आपने फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि प्रत्येक हीरो की एक अलग स्टाइल होती है| उसके एक्टिंग करने का तरीका, उसके बोलने का तरीका अलग अलग होता है| हम मानते हैं कि आप किसी एक्टर के फैन हो सकते हैं परंतु उसकी स्टाइल को कॉपी न करें| यदि आप किसी की स्टाइल को कॉपी करते हो तो लोग आपको देखना पसंद नहीं करेंगें| इसलिए बेहतर यही है कि आप धीरे-धीरे अपनी स्टाइल अलग बनाएं| यदि आप अपनी एक अलग स्टाइल बनाएंगे तो लोग आपके फैन बनना शुरू हो जाएंगे|

[6]. Modeling (मॉडल बनें)

दोस्तों यदि आप दिखने में स्मार्ट हो तो आपको मॉडलिंग करनी चाहिए| मॉडलिंग एक्टर बनने का सबसे अच्छा तरीका है| वर्तमान में बहुत से लोग मॉडलिंग से ही एक्टर व एक्ट्रेस बने हैं| डायरेक्टर की नजर मॉडलिंग पर भी रहती है जिसका फायदा आप ले सकते हो| इसलिए मेरा सुझाव है कि आप मॉडलिंग में भी ट्राई करें, क्योंकि आपका करियर कहीं से भी बन सकता है|

[7]. Advertising agency (ऐड एजेंसी से संपर्क करें)

आपने ऐड तो बहुत से देखे होंगे, उसमें जो कैरेक्टर होते हैं, वे कहां से लिए जाते हैं ? वे कहीं बाहर से नहीं लिए जाते हैं, आप भी उसमें भाग ले सकते हो| इसलिए क्रेडिबल ऐड एजेंसी से संपर्क रखें| इससे आपको डबल फायदा होगा एक तो इसके लिए आपको पैसे मिलेंगे, दूसरा आपकी लोगों में पहचान बनेगी, जो एक्टर बनने के लिए बहुत जरूरी है| आप यह न सोचें कि इस 10 सेकंड के ऐड के लिए मैं इतनी मेहनत क्यों करूं| अपना मनोबल बनाए रखें| बहुत से लोग ऐड में भाग लेकर भी एक्टर व एक्ट्रेस बने हैं|

[8]. Practice acting (एक्टिंग की प्रैक्टिस करें)

आप प्रैक्टिस की ताकत तो जानते ही होंगे कि प्रैक्टिस करने से क्या से क्या हो सकता है| इसलिए एक्टिंग की प्रैक्टिस करना जरूरी है| एक्टिंग की प्रैक्टिस के लिए आप दर्पण का प्रयोग कर सकते हो| यह तथ्य सर्वमान्य है कि अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है|

[9]. Learn dancing (नाचना सीखें)

यदि आप पहले से ही अच्छा डांस कर लेते हैं तो आपको डांस सीखने की कोई जरूरत नहीं है| यदि आप डांस नहीं जानते हैं, तो आप पहले इसे सीखें| डांस सीखने के लिए आप दर्पण का प्रयोग करें या डांस क्लास ज्वाइन कर लें| यदि आप बॉलीवुड में कैरियर बनाना चाहते हो तो आपको डांस आना चाहिए|

[10]. Keep giving auditions (ऑडिशन देते रहें)

ऑडिशन एक टेस्ट की तरह होता है जिसमें हमें कोई डायलॉग या हिन्ट बोलने के लिए दिया जाता है| यदि हम इसे सबसे अच्छी तरीके से व्यक्त कर पाते हैं, तो हमें फिल्म के लिए चुन लिया जाता है| इसलिए जहां भी ऑडिशन हो वहॉ ऑडिशन देने जाएं|

[11]. Take care of your face and fitness (अपने चेहरे व फिटनेस का ख्याल रखें)

फिल्मों में एक्टर के तौर पर ज्यादातर स्मार्ट लड़के ही लिए जाते हैं, इसलिए अपने चेहरे व फिटनेस का पूरी तरह से ख्याल रखें| कभी भी हिम्मत न हारें| लगातार ऑडिशन देते रहें| एक समय वह आएगा जब आप स्टार बन जाएंगे|

तो दोस्तो, आपको यह पोस्ट "एक्टर कैसे बनें, एक्टिंग टिप्स हिन्दी में" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read, 

एक टिप्पणी भेजें

7 टिप्पणियाँ