दोस्तो, आज हम आपको बताएँगे कि आप "NDA की तैयारी कैसे करें, स्टडी टिप्स हिन्दी में"| जीवन में हर किसी का कोई ना कोई सपना जरूर होता है| किसी का सपना होता है कि वह नेवी में जॉब करे, तो किसी का सपना होता है कि आर्मी में जॉब करे| परंतु जानकारी के अभाव में ये सपने पूरे नहीं हो पाते| बहुत से छात्र तो ऐसे होते हैं जो 11वीं में विषय चुनते समय बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, परंतु जब बाद में बिना रुचि वाली विषयों को ले लेते हैं, तब पछताते हैं|
तो दोस्तों शुरू करते हैं-
तो दोस्तो, आपको यह पोस्ट "NDA की तैयारी कैसे करें, स्टडी टिप्स हिन्दी में" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,
ये भी पढें :
सिंगर बनकर नाम और पैसा कैसे कमायें, जानिये हिन्दी में
दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,
Watch on YouTube
इसलिए दोस्तो आज हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार NDA की तैयारी करें तथा NDA के लिए क्या-क्या योग्यता चाहिए|तो दोस्तों शुरू करते हैं-
[1]. NDA क्या है ? (What is NDA ?)
NDA का फुल फॉर्म है- National Defence Academy (नेशनल डिफेन्स अकादमी) | क्या आप आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं, या एयरफोर्स में जॉब करना चाहते हैं, या नेवी में जॉब करना चाहते हैं, यदि हां| तो NDA आपके लिए ही है| NDA कोर्स करके आप आर्मी, नेवी, या एयरफोर्स में जॉब कर सकते हैं|
[2]. योग्यता (Ability)
NDA एग्जाम को पास करने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| जो इस प्रकार है-
1. आप अविवाहित होने चाहिए, मतलब शादीशुदा व्यक्ति इस एग्जाम में नहीं बैठ सकते|
2. यदि आप आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं, तो आप किसी भी विषय से इंटर पास होने चाहिए|
3. यदि आप एयरफोर्स या नेवी में जाना चाहते हैं, तो आप साइंस साइड से मैथ से इंटर पास होने चाहिए|
4. आपकी कम से कम लंबाई 157 सेमी० होनी चाहिए|
5. आप शरीर से पूर्ण रुप से स्वस्थ होने चाहिए और शारीरिक फिटनेस भी अच्छी होनी चाहिए, जिससे फिजिकल एग्जाम पास कर सकें|
6. आपकी उम्र 16.5 से 19 साल के बीच होनी चाहिए|
[3]. एनडीए प्रवेश परीक्षा (NDA Entrance Exam)
जैसे ही आप इंटर पास कर लें, उसके बाद NDA का फॉर्म अप्लाई करें| आप इंटर के साथ-साथ भी NDA का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं, परंतु इसके लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है| NDA का एग्जाम 1 साल में दो बार होता है| यह एग्जाम UPSC करवाती है| यह एग्जाम अप्रैल और सितंबर में होता है तथा इसके फॉर्म हर साल जून और दिसंबर में निकलते हैं| NDA एंट्रेंस एग्जाम के फॉर्म को आप UPSC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी भर सकते हो| तो दोस्तो, सबसे पहले आप इस एग्जाम को क्लियर करें|
[4]. इंटरव्यू (Interview)
ये भी पढें :
पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है, इसमें करियर कैसे बनायें
जैसे ही आप एनडीए का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करोगे, उसके बाद आपको (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा| इंटरव्यू में भी कई तरह के टेस्ट लिए जाते हैं| जैसे- फिजिकल टेस्ट, एप्टी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू| ये सभी प्रकार के टेस्ट आपको क्लियर करने होंगे, तभी आप NDA का कोर्स कर पाएंगे|
पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है, इसमें करियर कैसे बनायें
जैसे ही आप एनडीए का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करोगे, उसके बाद आपको (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा| इंटरव्यू में भी कई तरह के टेस्ट लिए जाते हैं| जैसे- फिजिकल टेस्ट, एप्टी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू| ये सभी प्रकार के टेस्ट आपको क्लियर करने होंगे, तभी आप NDA का कोर्स कर पाएंगे|
[5]. तैयारी कैसे करें ?
1. दोस्तो, तैयारी करने का बेस्ट तरीका है- सेल्फ स्टडी| सेल्फ-स्टडी के अंतर्गत हम जो कुछ भी सीखते हैं, उसे लाँग टर्म याद रख सकते हैं, मतलब उसे जल्दी भूलते नहीं हैं|
2. ये तरीका सबसे सरल है, आप NDA की किताबें खरीद लें, और उनसे तैयारी करें|
3. जो व्यक्ति नेवी या एयरफोर्स में जाना चाहते हैं, उनका गणित और भौतिक विज्ञान मजबूत होना चाहिए| इसके लिए आप ग्यारहवीं और बारहवीं के गणित व भौतिकी के विषयों का अच्छी तरह से अध्ययन करें|
4. परीक्षा में ज्यादातर पुराने प्रश्न ही लिए जाते हैं, इसलिए पुराने प्रश्नपत्रों व मॉडल पेपरों को हल करें|
5. आजकल हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध है| आपको YouTube पर NDA के बारे में बहुत सी वीडियो मिल जाएंगी, उनसे तैयारी करें|
6. यदि आपका बजट अच्छा है, तो आप कोचिंग ज्वाइन कर सकते हो|
7. तैयारी करने में टाइम टेबल का बहुत बड़ा योगदान होता है| इसलिए एक अच्छा टाइम टेबल बनायें और उसी के अनुसार तैयारी करें|
8. तैयारी के साथ-साथ अपने शरीर का भी ध्यान रखें, क्योंकि NDA में फिजिकल टेस्ट भी होता है, जहां बहुत से विद्यार्थी असफल हो जाते हैं|
9. उचित समय का इंतजार ना करें, पढ़ाई करने के लिए उचित समय कभी नहीं आता, समय को उचित बनाना पड़ता है|
10. समय को फालतू बर्बाद ना करें, क्योंकि बीता हुआ समय वापस नहीं आता, जिसका सीधा सीधा फर्क हमारे इंट्रैस एग्जाम पर पड़ता है|
11. मैंने पिछली बार भी कहा था, इस बार भी कह रहा हूं, कि नेगेटिविटी से दूर रहें| पॉजिटिव सोचें और खुश रहें| धूम्रपान से दूर रहें, ये परिस्थितियां हमारे दिमाग को चेंज करती हैं|
तो दोस्तो, ये थे कुछ टिप्स, जिनकी मदद से आप आसानी से NDA की तैयारी कर सकते हो|
[6]. ट्रेनिंग (Training)
जब आप सभी एग्जाम को क्लियर कर लेते हैं, तब उसके बाद शुरू होती है- आपकी ट्रेनिंग| ट्रेनिंग पोस्ट के हिसाब से होती है, जो आपने सलेक्ट की है | तो दोस्तो, इस प्रकार ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप आर्मी, एयरफोर्स या नेवी किसी में भी पोस्ट के अनुसार जुड़ सकते हैं|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,
ये भी पढें :
सिंगर बनकर नाम और पैसा कैसे कमायें, जानिये हिन्दी में
0 टिप्पणियाँ