दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,
Watch on YouTube
हेलो दोस्तो, आज हम आपको बताएंगे कि आप "बोर्ड टॉपर कैसे बनें, क्या करें हिन्दी में" ? आजकल केवल बोर्ड परीक्षा में पास होना कोई कठिन कार्य नहीं रह गया है| आजकल कंम्पटीशन का समय है| बोर्ड परीक्षा में हर कोई ज्यादा से ज्यादा मार्क लाना चाहता है| ऐसे में आप किस प्रकार बोर्ड टॉपर बन सकते हो ? कितनी पढ़ाई करनी होगी ? आदि के बारे में हम नीचे स्टेप बाई स्टेप बात करेंगे|तो दोस्तो, शुरू करते हैं-
[1]. टाइम टेबल बनाएं
बोर्ड टॉपर बनने के लिए टाइम टेबल को बनाना और उसे फॉलो करना बहुत ही जरूरी है| टाइम टेबल बनाते समय प्रत्येक विषय को समय दें| प्रत्येक 45 मिनट के बाद 15 मिनट का ब्रेक रखें| जिस सब्जेक्ट में आप ज्यादा वीक हों या जिस सब्जेक्ट को पढ़ने में आपका इंटरेस्ट न हो, उसे टाइम टेबल में सबसे पहले रखें| गणित को टाइम टेबल में सबसे बाद में रखें या फिर गणित का अध्ययन सोने से पहले करें| तो दोस्तो, टाइम टेबल बनाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि उसे फॉलो करना भी जरूरी है|
[2]. स्कूल क्लास में पढ़ाई
स्कूल की क्लास में रेगुलर पढ़ाई करें| कुछ छात्रों का भ्रम होता है कि क्लास में न पढ़ेंगे तो क्या, कोचिंग में पढ़ लेंगे| जबकि हकीकत यह है कि किसी कांसेप्ट को आप क्लास में पढें, फिर कोचिंग में पढें (यदि कोचिंग ज्वाइन की है तो, वैसे जरूरी नहीं है|), फिर घर पर उसका रिवीजन करें, तब आप उस कांसेप्ट को पूरी तरह से तैयार कर पाओगे| यदि आपका कोई पीरियड खाली है, तब आप गणित या फिजिक्स के न्यूमेरिकल हल करें| तो दोस्तो, क्लास में पढ़ाई करना जरूरी है, इसे नोट कर लें|
[3]. रेगुलर अध्ययन करें
जैसे ही क्लास लगना शुरू हों, आपको टाइम टेबल बनाकर अध्ययन करना शुरू कर देना चाहिए| कुछ छात्र यहां भी गलती कर देते हैं, वे रेगुलर अध्ययन नहीं करते हैं, लेकिन जब परीक्षा निकट आती है, तब अध्ययन करना प्रारंभ करते हैं| तो दोस्तो, इस प्रकार आप टॉपर नहीं बन सकते, इस प्रकार तो पास होना भी कठिन है|
[4]. लिखने की आदत डालें
परीक्षा देते समय आपके पास लिखने के लिए मात्र 3 घंटे होते हैं| यदि आपको लिखने का सही अभ्यास नहीं है, तो आप पूरे पेपर को हल नहीं कर पाएंगे, जबकि टॉपर बनने के लिए पूरे पेपर को हल करना आवश्यक है, तो इसलिए लिखने की आदत डालें| यदि आपको लिखने की आदत होगी, तो आपका लेख भी अच्छा रहेगा तथा आप परीक्षा में भी आसानी से लिख पाएंगे|
[5]. सुबह जल्दी उठकर अध्ययन करें
सबसे पहली प्रॉब्लम तो यही होती है कि सुबह जल्दी उठ ही नहीं पाते, क्योंकि देर रात तक पढ़ाई करते हैं| तो सबसे पहले देर रात तक पढाई न करें, बल्कि सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने की आदत बनायें| सुबह का मौसम भी सुहावना होता है तथा वातावरण भी शांत होता है, इसलिए सुबह का टाइम पढ़ाई के लिए सबसे बेस्ट होता है|
6. ध्यान एकत्रित करें
ये भी पढे:
बिजनेस कैसे करें, बिजनेसमैन कैसे बनें हिन्दी में
आप मेडिटेशन के बारे में तो जानते होंगे, जिस प्रकार मेडिटेशन में ध्यान एकत्रित किया जाता है, ठीक उसी प्रकार अध्ययन करने के लिए भी ध्यान एकत्रित करना जरूरी है| जब तक हमारा मन पढ़ाई का नहीं होगा, तब तक हम अच्छी पढ़ाई नहीं कर सकते| पढ़ाई करते समय ध्यान पूरी तरह से सिर्फ पढ़ाई पर होना चाहिए|
[7]. पढ़ते समय नोट्स बनाएं
दोस्तो, ये रिवीजन करने का अच्छा तरीका है| नोट्स बनाने से पूरी किताब की जानकारी संक्षेप में मिल जाती है, जिसका एग्जाम के टाइम सरलता से रिविजन किया जा सकता है| यदि आप रेफ्रेंस बुक खरीदते हैं, तो उनमें नोट्स पहले से ही बने हुए आते हैं| आपको कुछ किताबों के नोट्स दो ऑनलाइन प्ले स्टोर पर ऐप के रूप में मिल जाएंगे|
[8]. ध्यान हटाने वाली चीजों से दूर रहें
कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जो पढ़ाई से हमारा ध्यान हटाती हैं| जैसे- मोबाइल फोन| ऐसी वस्तुओं को या तो स्वयं से दूर रखना चाहिए या मोबाइल फोन को ऐरोप्लेन मोड पर लगा देना चाहिए| यदि आप ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हो, तो आपके पास Facebook का मैसेंजर एप्प तो होना ही नहीं चाहिए तथा Facebook व WhatsApp की नोटिफिकेशन ऑफ होनी चाहिए| और भी ध्यान हटाने वाली चीजों से दूर रहें|
[9]. पढ़ने वाले बच्चों के साथ रहें
यह बिल्कुल सत्य है कि संगति का असर पड़ता है| इसलिए चाहे कॉलेज हो या घर, हमेशा पढ़ने वाले बच्चों के साथ रहें| ऐसे लड़के/लड़कियों के साथ रहें, जो भविष्य में कुछ करना चाहते हों|
[10]. वीक सब्जेक्ट ज्यादा पढ़ें
यदि आपको टॉपर बनना है तो आपको सभी सब्जेक्ट अच्छे से आने चाहिए| यदि आप किसी सब्जेक्ट में वीक हैं, तो उसे ज्यादा समय दें या उसकी कोचिंग लगा लें| ज्यादातर स्टूडेंट गणित में वीक होते हैं, इसलिए गणित पर ज्यादा ध्यान रखें|
[11]. पुराने व मॉडल पेपर को हल करें
प्रश्नपत्रों में ज्यादातर पुराने प्रश्नपत्रों के प्रश्न ही लिये जाते हैं, इसलिए पुराने पेपर व मॉडल पेपर को जरूर हल करें| पुराने पेपर या मॉडल पेपर को हल करने से हमें 2 फायदे होते हैं, पहला तैयारी भी होती है, दूसरा एक निश्चित समय में पेपर को हल करने की स्किल आ जाती है|
[12]. स्वास्थ्य का ध्यान रखें
ये भी पढे:
फिल्म डायरेक्टर कैसे बनें, अब जानो हिन्दी में
पहला सुख निरोगी काया| यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है, तो आप जो चाहो कर सकते हो| इसलिए हमेशा स्वास्थ्य का ध्यान रखें| खेलने के लिए भी टाइम निकालें, जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहे|
[13]. पढ़ाई के बारे में विचार-विमर्श करें
यहां एक बात तो क्लियर है, जिसके पास फालतू टाइम होगा, वह तो फालतू की बात करेगा| लेकिन पढ़ाई आपको करनी है, सोचना आपको चाहिए, कि इन बेकार की बातों से आपका कोई मतलब हल होने वाला नहीं है| आपको ज्यादातर ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, पढ़ाई के बारे में विचार-विमर्श करना चाहिए|
[14]. पूरे विषय पर फोकस करें
बोर्ड एग्जाम में पेपर हमेशा पूरे विषय से आता है, इसलिए आपका फोकस पूरे विषय पर होना चाहिए| रेफ्रेंस बुक में तो ये भी लिखा होता है, कि ये प्रश्न महत्वपूर्ण है या नहीं| तो तैयारी करते समय इस बात का भी ध्यान रखें|
[15]. परीक्षा में तनाव को नियंत्रित रखें
ये भी पढे:
इण्टर के बाद क्या करें, करियर ऑप्शन हिन्दी में
अक्सर परीक्षा निकट आते ही छात्रों में पढ़ाई को लेकर तनाव बढ़ जाता है, जिससे बेचैनी भी बढ़ जाती है या बीमार भी हो जाते हैं| तो हमेशा ध्यान रखें कि ये परीक्षा आपके जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है| यदि आपने पूरे वर्ष अच्छी तरह से तैयारी की है, तो मुझे उम्मीद है कि आप भी बोर्ड में टॉप ही आओगे और इस प्रकार आप कहलाओगे बोर्ड टॉपर|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,
2 टिप्पणियाँ
its so helpful page tx
जवाब देंहटाएंThank you so much
जवाब देंहटाएं