study time table kaise banaye hindi me

दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,

Watch on YouTube

हेलो दोस्तो, आज हम बात करेंगे "स्टडी टाइमटेबल कैसे बनाये"|हर स्टूडेंट की यही समस्या रहती है कि पढ़ाई कैसे करें और पढ़ाई का जो मैन फैक्टर है, वह है टाइमटेबल| जब तक आप टाइमटेबल नहीं बनाओगे, तब तक आप रेगुलर अध्ययन नहीं कर पाओगे| अच्छी पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाना व उसे फॉलो करना जरूरी है|
study time table kaise banaye hindi me, student time table, padhai ke liye time table, study karne ka time table in hindi, padhai ka time table, how to make time table for study, reading time table, study time table in hindi, padhai ke liye samay saridi pdf

प्रतिदिन 24 घंटे टॉपर स्टूडेंट को मिलते हैं वही आपको मिलते हैं, बस अंतर इतना है कि वे टाइमटेबल को बना लेते हैं, इसलिए उनके समय का सही उपयोग होता है, जबकि आप अपना टाइमटेबल नहीं बनाते हैं, इसलिए आपका समय यूँही नष्ट होता जाता है| दोस्तो, इस पोस्ट में आपको बताया गया है कि टाइमटेबल कैसे बनाएं, टाइमटेबल कैसा होना चाहिए| स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी पढ़ लीजिए|
दोस्तो, एक बात और पोस्ट को पढ़ने के बाद कमेंट कर दिया करो, कमेंट बॉक्स पोस्ट के नीचे है| आपके कमेंट करने से हमें मोटिवेशन मिलता है और यदि आपको पोस्ट अच्छी लगे, तो अपने फ्रेंड्स के साथ facebook, twitter whatsApp पर शेयर कर दिया करो| शेयर करने वाले बटन पोस्ट के तुरंत बाद हैं, उन पर क्लिक करके शेयर कर दिया करो, जिससे आपके साथ-साथ आपके फ्रेंड्स का भी फायदा हो|

[1]. टाइमटेबल के फायदे

ये भी पढें :

सिंगर कैसे बनें, सिंगिंग टिप्स हिन्दी में

सबसे पहले तो आपको टाइमटेबल के फायदे पता होने चाहिए| टाइमटेबल के फायदे कुछ इस प्रकार हैं| टाइमटेबल से आपको पता रहता है कि आप कितनी पढ़ाई कर रहे हैं, किस दिन पढ़ाई नहीं की, कोई विषय छूट तो नहीं रहा है, एग्जाम तक आप सभी विषयों को अच्छी तरह से पढ़ पाएंगे या नहीं| टाइमटेबल से हमें पता रहता है कि कौन सा विषय कितने बजे पढ़ना है, कितनी देर पढ़ना है ? कहने का तात्पर्य है कि हमें अपनी स्टडी से रिलेटेड सारी एक्टिविटीज टाइमटेबल से पता रहती हैं|

[2]. लिस्ट बनायें, अपने दिन के कामों की

तो दोस्तो, अब आप टाइमटेबल बनाना स्टार्ट करें| सबसे पहले आप अपने दिन के कार्यों की लिस्ट बनाएं| शुरू में टाइमटेबल बनाना एक झंझट की तरह लगता है परंतु कोशिश करें, एक बार टाइमटेबल बन जाने पर आप अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से कर पाएंगे| तो सबसे पहले आप अपने दिन के कार्यों की लिस्ट बनाएं, जो आप रेगुलर करते हैं| ये काम कुछ भी हो सकता है| काम कम से कम करने की कोशिश करें, क्योंकि ये काम आपका टाइम वेस्ट करते हैं| मान लेते हैं कि आपने अपने दिन के कार्यों की लिस्ट बना ली है| अब आगे की बात करते हैं|

[3]. लिस्ट बनाएं, अपने विषयों की

आपको कौन-कौन से विषय की पढ़ाई करनी है उन विषयों को एक कागज पर नोट कर लें, मतलब उनकी भी एक लिस्ट बना लें| लिस्ट बनाते समय ध्यान रखें कि कोई विषय छूट न जाए| यदि विषय 6 से ज्यादा हैं, तो उन्हें दो भागों में बांट लें| एक भाग को 1 दिन पढें, दूसरे भाग को दूसरे दिन| इस प्रकार भी विषयों को मैनेज करने में आसानी होगी|

[4]. लिस्ट बनाएं, अपने महत्वपूर्ण कार्यों की

महत्वपूर्ण कार्यों से तात्पर्य है ऐसे कामों की, जिन्हें आपको शत प्रतिशत करना जरूरी है| टाइमटेबल तोड़ सकते हो मगर ये काम नहीं छोड़ सकते| तो ऐसे कामों को भी एक कागज पर नोट कर लें| हो ना हो, ये काम ही हमें ज्यादा डिस्टर्ब करते हैं, क्योंकि इनका करना जरूरी होता है| कहीं आपने मोबाइल चलाने को तो इस लिस्ट में ऐड नहीं किया है, यार इसे ऐड मत करो, ये इतना महत्वपूर्ण नहीं है, कुछ के लिए हो सकता है मगर आप स्टूडेंट हो शायद आपके लिए नहीं होगा|

[5]. कितना वक्त है आपके पास ?

ये भी पढें :

एक्टर कैसे बनें, एक्टिंग टिप्स हिन्दी में

आपके पास 24 घंटे में कितना वक्त है, पढ़ाई के लिए| इस बात का आकलन करें| कितना ? 6 घंटे से कम है, यार ऐसा मत करो, पढ़ाई के लिए कम से कम 6 घंटे तो दो| यदि आप डेली कॉलेज जाते हो तो आपके पास सेल्फ स्टडी के लिए मिनिमम 6 घंटे का टाइम होना चाहिए| क्या ? 2-3 कोचिंग ज्वाइन कर ली हैं, तो थोड़े कम में काम चल सकता है|
इसके साथ-साथ आपको ये भी देखना चाहिए कि एग्जाम तक आपके पास कितना वक्त है, उसी के अनुसार टाइमटेबल बनाएं| टाइमटेबल बनाते समय उसमें नोट करें कि मुझे 2 दिन में ये पाठ समाप्त करना है, 4 दिन में ये पाठ समाप्त करना है या जैसा आपके पास टाइम है| इससे आप अपने पूरे विषय को एग्जाम तक सही तरीके से मैनेज कर पाओगे|

[6]. टाइमटेबल के लिए जरूरी बातें

टाइमटेबल बना लेना ही पर्याप्त नहीं है, उसे फॉलो करना भी जरूरी है| बहुत से छात्र टाइमटेबल बना तो लेते हैं, परंतु उसे सही ढंग से फॉलो नहीं कर पाते| जहां तक हो सके, टाइम टेबल को फॉलो करने की कोशिश करें|
मान लीजिए आप एक दिन में 5 घंटे पढ़ते हैं, परंतु किसी दिन 2 घंटे ही पढ़ पाये, तो आने वाले 3 दिनों में 6-6 घंटे पढ़ें, इस प्रकार आप उस दिन छूटे हुए घंटो को भी पढ़ पाओगे|
मान लीजिए आप ने 4:00 बजे से पढ़ने का प्लान रखा है और टाइम हो गया 4:15, तो कोई बात नहीं अभी आपके पास 45 मिनट हैं, उन्हें पढ़िए| जरूरी नहीं है फिक्स एक घंटा ही हो, थोड़ा बहुत ऊपर नीचे चलता रहता है|
टाइमटेबल में प्रत्येक 40 या 50 मिनट पर 10 मिनट का ब्रेक रखें| लगातार 2 या 3 घंटे का शेड्यूल न रखें| इन 10 मिनट में आप घूम सकते हैं, पानी बगैरह पी सकते हैं, परंतु Facebook, WhatsApp मत चलाना, वरना टाइम ओवर हो जाए, पता ही नहीं चले|

[7]. समय की वैल्यू समझें

ये भी पढें :

इण्टर के बाद क्या करें, करियर ऑप्शन हिन्दी में

दोस्तो, आपने टाइमटेबल में पढ़ाई के लिए जो समय दे दिया है, उसमें आपको सिर्फ पढाई करनी है, इतना हमेशा ध्यान रखें| कोई इमरजेंसी है, तो आप अपने टाइम टेबल को तोड़ सकते हैं| समय क्या मायने रखता है, यदि आप एक स्टूडेंट हैं तो अच्छी तरह से जानते होंगे, बताने की कोई जरूरत नहीं है| शुरू में आपको टाइमटेबल के अनुसार पढ़ाई करना मुश्किल हो सकता है, परंतु घबराएं नहीं, कुछ दिन में आपकी हैबिट बन जाएगी|

[8]. पढ़ाई के लिए मानसिक रूप से तैयार हों

जब तक आप पढ़ना न चाहें, टाइमटेबल क्या, कोई भी आपको नहीं पढ़ा सकता| अच्छी पढ़ाई हमेशा मन से की जाती है| पढ़ाई के लिए आपको मानसिक रूप से तैयार होना होगा| जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता, उनके लिए तो टाइमटेबल 101% जरूरी है| इसलिए आपको भी पढ़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए|

[9]. टाइमटेबल कहाँ लगायें ?

कहीं भी लगा दो, ज्यादातर आपको मिनिमम 10 दिन तक टाइमटेबल को देखना पड़ेगा, फिर सब रट जाएगा कि कब क्या पढ़ना है ? बेहतर रहेगा कि टाइमटेबल को आप अपने शयनकक्ष (जिस कमरे में आप सोते हो) के गेट के उल्टी तरफ लगाओ, जिससे आपकी सुबह-सुबह ही नजर टाइमटेबल पर पड़ेगी|

[10]. टाइमटेबल से अध्ययन कैसे करें ?

दोस्तो, आपने अपना टाइमटेबल बना लिया होगा, यदि नहीं बनाया है तो बना लें| उसमें जिस सब्जेक्ट को जो टाइम दिया गया है, उसे उसी टाइम पर पढें| प्रत्येक सप्ताह हर रविवार को ये निरीक्षण करें कि आपका टाइमटेबल सही चल रहा है या नहीं, कहीं कोई विषय छूट तो नहीं रहा है| इस प्रकार पुन: संशोधन करके अध्ययन करें| दोस्तो, यदि आपने टाइमटेबल बना लिया और सही से फॉलो किया, तो आप एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त करोगे, ये मेरा मानना है|

तो दोस्तो, आपको यह पोस्ट "स्टडी टाइमटेबल कैसे बनाये" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,

ये भी पढें :

बोर्ड टॉपर कैसे बनें, क्या करें हिन्दी में

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ