IAS officer kaise bane, ab padhiye hindi me

 हेलो दोस्तो, आज हम आपको बताएंगे कि आप "IAS ऑफिसर कैसे बनें, अब पढिये हिन्दी में"| आप किस प्रकार एक IAS ऑफिसर बन सकते हो, कितनी पढ़ाई करनी होगी, क्या करना होगा आदि| सबसे पहले तो आप यह जान लो कि IAS क्या होता है ? IAS का फुल फॉर्म Indian Administrative Service होता है| जिसे हिंदी में भारतीय प्रशासनिक सेवा कहते हैं|
IAS officer kaise bane, ab padhiye hindi me, IAS officer salary, IAS kya hai, IAS yogyta, IAS power, hindi madhyam se bane IAS, ias ki taiyari kaise kare, IAS ki padhai, IAS ki puri jankari,

दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,

Watch on YouTube

तो दोस्तों बात करते हैं-

[1]. IAS ऑफिसर किसे कहते हैं ?

जो व्यक्ति प्रशासन संबंधी कार्य करते हैं, IAS ऑफिसर कहलाते हैं| जिस प्रकार जिले में DM के कार्य होते हैं, उसी प्रकार IAS के कार्य होते हैं| IAS का पद बहुत ही सम्मानजनक है, परंतु उसे प्राप्त करना भी बहुत कठिन है| सही दिशा, लगन व मेहनत से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है|

[2]. योग्यता (Ability)

1. IAS बनने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति इंडिया, नेपाल या भूटान का होना चाहिए|
2. IAS आप साइंस साइड, आर्ट साइड, कॉमर्स या किसी भी स्ट्रीम से बन सकते हो, इसके लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है|
3. जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट के लिए उम्र 21-32 साल होनी चाहिए तथा जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट सिर्फ 6 बार IAS की परीक्षा दे सकते हैं|

ये भी पढें :
एक्टर कैसे बनें, हिन्दी में पढिये

4. ओवीसी (OBC) केटेगरी के स्टूडेंट के लिए उम्र 21-35 साल तक होनी चाहिए तथा इसके कैटेगरी के स्टूडेंट 9 बार IAS की परीक्षा दे सकते हैं|
5. SC/ST केटेगरी के स्टूडेंट के लिए उम्र 21-37 साल होने तक होनी चाहिए तथा इस कैटेगरी के स्टूडेंट, जितनी बार चाहें, इस एग्जाम को दे सकते हैं|
6. शारीरिक रूप से अयोग्य स्टूडेंट की उम्र 21-42 तक होनी चाहिए तथा यदि स्टूडेंट जनरल या ओबीसी कैटेगरी से है तो वह 9 बार इस परीक्षा को दे सकता है तथा यदि स्टूडेंट्स SC/ST कैटेगरी से है, तो वह जितनी बार चाहे, परीक्षा दे सकता है|
7. यदि स्टूडेंट जम्मू एंड कश्मीर दोमिसिले (Jammu and Kashmir domicile) से है| तो उसमें जनरल कैटेगरी वालों के लिए आयु सीमा 37 साल और OBC कैटेगरी के स्टूडेंट के लिए 40 साल तथा SC/ST के लिए 42 साल और शारीरिक रूप से वांछित स्टूडेंट के लिए 50 साल रखी गई है|
8. शारीरिक रूप से अयोग्य सर्विसमैन और ड्यूटी न कर पाने वाले स्टूडेंट के लिए जनरल कैटेगरी में उम्र सीमा 37 साल, OBC कैटेगरी वालों के लिए 38 साल और SC/ST कैटेगरी वालों के लिए 40 साल रखी गई है|

[3]. IAS के लिए परीक्षाएं (Exams for IAS)

ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद आपको UPSC एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा, जिसमें 3 मैन एग्जाम होते हैं| जो इस प्रकार हैं-

ये भी पढें :

अपना करियर कैसे चुनें, हिन्दी में

1. प्रेलिमिनारी एग्जाम (The preliminary exam)

प्रेलिमिनारी एग्जाम में 2 पेपर होते हैं| दोनों 200-200 के होते हैं तथा दोनों में ही चार विकल्प वाले सवाल होते हैं| यह परीक्षा जुलाई-अगस्त में होती है| इस एग्जाम को क्लियर किए बिना आप IAS ऑफिसर नहीं बन सकते| इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद दूसरा एग्जाम होता है, जिसे मैन एग्जाम कहते हैं|

2. मैन एग्जाम (Main exam)

इस एग्जाम में नौ पेपर देने होते हैं तथा इस एग्जाम को पास करना बहुत ही मुश्किल होता है| यह एग्जाम दिसंबर-जनवरी में होती है| बहुत से छात्र इस एग्जाम को क्लियर नहीं कर पाते| यदि आप इस एग्जाम को अच्छे मार्क्स से पास करना चाहते हैं, तो आपको पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी आप इस एग्जाम को क्लियर कर पाएंगे| मैन एग्जाम को क्लियर करने के बाद इंटरव्यू लिया जाता है|

3. इंटरव्यू (Interview)

प्रेलिमिनारी एग्जाम और मेन एग्जाम को क्लियर करने के बाद काउंसलिंग की जाती है, जिसमें चयनित छात्रों का इंटरव्यू लिया जाता है|यह इंटरव्यू 45 मिनट का होता है| इंटरव्यू में बहुत ही ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं तथा पर्सनालिटी पर भी ध्यान दिया जाता है| IAS की परीक्षा इंडिया की सभी परीक्षाओं में सबसे कठिन मानी जाती है| इसे पास करने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरूरत होती है|

[4]. तैयारी कैसे करें ?

IAS की तैयारी के लिए आप 6 से 12 तक की NCERT की पुस्तकें का अच्छी तरह से रिवीजन कर लें| पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से तैयारी करें| करंट अफेयर्स पर भी ध्यान दें| UPSC की किताबों से तैयारी करें| आपका अच्छा बजट है तो कोचिंग ज्वाइन कर लें| आप ऑनलाइन तैयारी भी कर सकते हैं|

[5]. ट्रेनिंग (Training)

IAS की ट्रेनिंग 3 जोन में होती है| जो इस प्रकार है-

1. फाउंडेशन कोर्स (Foundation course)

इस जोन में आपको 3 महीने IPS और IFS ऑफिसर के साथ लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव (LBSNAA) मसूरी में गुजारने होते हैं| यहाँ आपको लॉ से लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव तक की पूरी जानकारी दी जाती है|

2. भारत दर्शन (Bharat Darshan)

ये भी पढें :
 इंजीनियर कैसे बनें,

इस जोन में आपको 9-10 राज्य घूमने का मौका मिलता है| इस अवधि में आपको कई मंत्रियों, संगठनों और लोगों से मिलने का मौका मिलता है|

3. फेज-1 (Phase-1)

इस जोन में भारत दर्शन कंप्लीट होने के बाद आप फिर से LBSNAA में आते हैं| एक बात और आपको संसद भवन जाने का मौका भी मिल सकता है| वापस आने के बाद आपको राष्ट्रपति द्वारा जोइनिंग लेटर दिया जाता है, इस प्रकार आप बन जाते हैं एक IAS ऑफिसर|

[6]. वेतन और भत्ता

IAS का वेतन 60,000 ₹ से शुरू होकर 2.5 लाख तक होता है तथा बहुत से प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं| IAS के लिए एक गाड़ी मुफ्त दी जाती है| IAS ऑफिसर का टेलीफोन बिल व बिजली बिल फ्री होता है| यदि कहीं प्राइवेट क्षेत्र में रहना पड़ता है, तो टोटल खर्चा सरकार देती है और भी बहुत से भत्ते दिए जाते हैं|

तो दोस्तो, आपको यह पोस्ट "IAS ऑफिसर कैसे बनें, अब पढिये हिन्दी में" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,

ये भी पढें :
पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है, इसमें करियर कैसे बनायें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ