Inter ke bad kya kare, career options after Inter in hindi

हेलो दोस्तो, आज हम आपको बताएंगे कि इंटर के बाद क्या करें| जब हम इंटर पास कर लेते हैं तो बड़ा कंफ्यूजन रहता है, कि इंटर के बाद क्या करें ? कौन सा कोर्स लें ? इंटर तो हम नॉर्मली पास कर लेते हैं, इंटर तक तो कोई गौर नहीं करते हैं| इंटर के बाद क्या करना चाहिए, ये हमारा सबसे बड़ा डिसीजन होता है| इसलिए नीचे हमने "इंटर के बाद किस साइड से कौन सा कोर्स करना चाहिए" की पूरी जानकारी दी है|
Inter ke bad kya kare, career options after Inter in hindi, 12th commerce ke bad kya kare, 12th ke bad kya kare, 12th badijya ke Bad kya kare, 12th arts ke bad job, 12th pass ke bad kya kare hindi me

दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,

Watch on YouTube

तो दोस्तों शुरू करते हैं-

[1]. जब साइंस साइड से हों (For science side) 

इंटर में साइंस साइड वही छात्र लेते हैं, जो हाईस्कूल में ज्यादा होशियार होते हैं| साइंस साइड को 3 ग्रुपों में बांटा गया है| इन तीनों ग्रुपों में किए जाने वाले कोर्स की जानकारी नीचे दी गई है|

 1. PCM Group

PCM का मतलब होता है- Physics, Chemistry, Mathe. मतलब इंटर में जब आपने साइंस साइड में मैथ लिया हो, तब क्या करें ? इसके लिए बहुत से कोर्स हैं, जिनकी क्रमवार जानकारी नीचे दी गई है|

B.E.

B.E. का फुल फॉर्म होता है- Bachelor of Engineering. B. E. 4 साल की होती है| B. E. में जो फील्ड होते हैं, वे इस प्रकार हैं-
chemical, civil, computer, electric, electronic, mechanical,

software engineer, web developer, multimedia designer, database administrator,

printing, plastic and polymer, telecommunication, textile,

computer hardware and networking

B.Tech

B.Tech की फुल फॉर्म Bachelor of Technology होती है| यह 4 वर्ष की होती है| B.Tech के लिए इंटर में Physics व Maybe अनिवार्य हैं तथा केमिस्ट्री की जगह बायोलोजी, कंप्यूटर या अन्य कोई विषय ले सकते हैं| तथा इसके लिए Joint Entrance Exam (JEE) जरूरी है|

B.Sc

B.Sc की फुल फॉर्म  Bachelor of Science होती है तथा यह 3 साल की होती है|

NDA

NDA की फुल फॉर्म National Defence Academy होती है| अगर आप 12वीं के बाद इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स या इंडियन नेवी में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप की तैयारी कर सकते हैं|

ये भी पढें :

NDA क्या है, NDA की तैयारी कैसे करें,


2. PCB Group

PCB की फुल फॉर्म Physics, Chemistry, Biology होती है मतलब यदि आपने इंटर साइंस साइड में बायोलॉजी से की है, तब आप क्या कर सकते हैं ? तब आप निम्न कोर्स कर सकते हैं|

Medical

यदि आपको मेडिकल फील्ड में जाना है, तो इसके लिए आपको MBBS के लिए एडमिशन लेना है| एडमिशन लेने के लिए इंटर में आपके 85% मार्क होना जरूरी है तथा बहुत से एंट्रेंस एग्जाम भी देने होते हैं| मेडिकल फील्ड में भी बहुत से ऑप्शन है जो इस प्रकार हैं-

1. BHMS- Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery
2. B.Sc Nursing
3. BAMS- Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery
4. D. Pharmacy
5. B. Pharmacy
6. BDS- Bachelor of Dental Surgery

B.Sc

B.Sc की फुल फॉर्म Bachelor of Science है तथा यह 3 साल की होती है|

BCS

BCS की फुल फॉर्म Bachelor of Computer Science है तथा यह 3 साल की होती है|

3. PCMB Group

ये भी पढें :

शॉर्ट मूवी कैसे बनायें और उससे पैसे कैसे कमायें

 PCMB की फुल फॉर्म Physics, Chemistry, Mathe, Biology होती है मतलब PCMB ग्रुप वाले दोनों तरफ जा सकते हैं|मेडिकल फील्ड में भी तथा इंजीनियरिंग फील्ड में भी|

[2]. जब आर्ट साइड से हों (For Art Side) 

जब आपने इंटर आर्ट साइड से पास की हो तब आपके सामने निम्न कोर्स के ऑप्शन होते हैं|

BCA

BCA की फुल फॉर्म Bachelor of Computer Application होती है तथा यह 3 साल की होती है| कंप्यूटर में इंटरेस्ट रखने वाले व्यक्ति इसे कर सकते हैं|

BBA

BBA की फुल फॉर्म Bachelor of Business Administration होती है तथा यह 3 साल की होती है| यदि आप बिजनेस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप यह कोर्स कर सकते हैं तथा BBA के बाद आप MCA कर सकते हैं|

B.A.

B.A. की फुल फॉर्म Bachelor of Arts होती है तथा  यह 3 साल की होती है| यदि आप अपना करियर साहित्य, हिस्ट्री आदि में बनाना चाहते हैं, तो आप B.A. कर सकते हैं| B.A. के बाद आप M.A. कर सकते हैं|

LLB (Law)

इंटर के बाद आप आर्ट साइड से Law (लॉ) के लिए एडमिशन ले सकते हो|

Hotel Management

यह कोर्स 3 साल का होता है| इसे आप किसी अच्छे कॉलेज से कर सकते हैं|

Mass Communication

ये भी पढें :

सिविल इंजीनियर कैसे बनें,

यदि आपका इंटरेस्ट मीडिया, रिपोर्टिंग में है, तो आप Mass Communication कर सकते हैं| इसे करने के बाद आपकी टीवी शोज् या फिल्मों में जॉब लग सकती है|

BSW

BSW का फुल फॉर्म Bachelor of Social Work है| यदि आप इंटरेस्ट सोशल वर्क करने में है, तो आप कर सकते हैं|

[3]. जब कॉमर्स से हों (For Commerce) 

वे स्टूडेंट कॉमर्स लेते हैं, जिनका मैथ अच्छा होता है| कॉमर्स के लिए निम्न ऑप्शन हैं-

CA

CA का फुल फॉर्म Chartered Accountant होता है| CA का काम टेक्स एडवाइज देना, कंपनी की ऑडिट करना आदि होता है|

B.Com

B.Com की फुल फॉर्म Bachelor of Commerce होती है तथा यह 3 साल की होती है| B.Com के बाद आप मास्टर डिग्री यानी M.Com कर सकते हैं|

Banking

कॉमर्स के स्टूडेंट के लिए बैंकिंग एक अच्छा ऑप्शन है| कॉमर्स के स्टूडेंट बैंकिंग की एग्जाम देकर बैंक में जॉब हासिल कर सकते हैं|

Company Secretary

यदि आप किसी कंपनी के सेक्रेटरी बनना चाहते हैं, तो आप ये कोर्स कर सकते हैं|

BBA

BBA का फुल फॉर्म Bachelor of Business Administration होता है तथा यह 3 साल का होता है| यदि  आप बिजनेस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप यह कोर्स कर सकते हैं|

[4]. जब किसी भी साइड से हों (For Every Side) 

यदि आप DM, IAS, IPS, IRS आदि बनना चाहते हैं, तो आप UPSC का इंट्रैस एग्जाम दे सकते हैं| इसके लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है, मतलब यह एग्जाम आप डायरेक्ट इण्टर के बाद नहीं दे सकते|

तो दोस्तों, आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तों, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,

ये भी पढें :

अपना करियर कैसे चुनें, हिन्दी में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ