career kaise chune, career guide hindi me

दोस्तो, यदि आप ऐसी ही वीडियो youtube पर देखना चाहते हैं, तो नीचे दी नीली लाइन पर क्लिक करें, अपना ही चैनल है subscribe भी कर लेना,

Watch on YouTube

हेलो दोस्तो, आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना "करियर कैसे चुनें, करियर गाइड हिन्दी में"| अक्सर विद्यार्थियों या अन्य लोगों की यही समस्या रहती है कि वे समय पर अपना करियर नहीं चुन पाते| जब वह सोचते हैं कि मुझे क्या बनना है, क्या करना है, तब तक समय निकल चुका होता है| अक्सर जिंदगी में सफल वही लोग होते हैं जिन्हें पता है कि मुझे क्या करना है और क्या बनना है| आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बताएंगे जिनसे आप अपना करियर आसानी से चुन सकते हैं|
career kaise chune, career guide hindi me, career par nibandh, apna talent kaise pahchane, career kisme banaye, career par lekh, career kya hai,

सबसे पहली बात तो यह होती है कि हमारे करियर चुनने में 2 लोगों का हाथ होता है, एक हमारा और दूसरा हमारे माता-पिता का| कुछ समय पहले ऐसा होता था कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए जिद किया करते थे कि तुझे डॉक्टर ही बनना है या इंजीनियर ही बनना है| परंतु अब ऐसा नहीं है, अब 99% माता-पिता अपने बच्चों के करियर के लिए जिद नहीं करते| वे इतना जरूर कह सकते हैं कि उसके लड़के ने MBA किया और आज उसे 6 लाख का बॉनस मिला है| ऐसी ही और कई बातें भी बता सकते हैं| ऐसे में आपको क्या करना है ?
Singer bankar name aur paisa kaise kamayen, janiye hindi mei 
ऐसे में आपको उनकी सैलरी या बॉनस पर ध्यान नहीं देना है| ऐसे में आपको उनकी मेहनत पर फोकस करना है कि उन्होंने कितनी मेहनत की, तब वे इस स्टेज पर पहुंचे हैं| अक्सर होता यह है कि विद्यार्थी या अन्य लोग दूसरों की सफलता को देखकर अपने करियर को चुन लेते हैं| उन्होंने कितनी मेहनत की या कितना संघर्ष किया, इस पर गौर नहीं करते हैं और अंत में जाकर असफल हो जाते हैं|
आप एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि "सुनो सब की, करो मन की" क्योंकि आपको आपसे ज्यादा अच्छी तरह से कोई नहीं जानता, यहां तक कि आपके माता-पिता भी नहीं| आप यह अच्छी तरह से जानते हैं कि आप कितनी मेहनत कर सकते हैं| आपका इंटरेस्ट किसमें है ? किसी  दूसरे के कहने में आकर अपना करियर ना चुनें| मतलब किसी ने कह दिया कि इंजीनियरिंग में बहुत फायदा है, इतनी सैलरी मिलती है, इतनी ऊपरी कमाई हो जाती है और दो-चार मीठी बातें कह दी| तो ऐसा न करें आप इंजीनियरिंग को ही अपना करियर चुन लें|
film director kaise bane, ab jano hindi mei
तो दोस्तो, अब बात करते हैं कि वे 5 बातें कौन सी हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपना करियर चुन सकते हैं|

[1]. Aptitude (कुछ करने की प्राक्रतिक योग्यता)

प्रकृति ने सभी को कुछ ना कुछ प्राकृतिक योग्यता या टैलेंट दिया है, जैसे- डांस करना, खेलना, दिमाग लगाना| मतलब कोई शुरू से ही अच्छा डांस कर लेता है, वह डांसिंग में आसानी से करियर बना सकता है| कोई शुरू से ही अच्छा खेलता है, वह खेल जगत में अच्छा करियर बना सकता है| तो दोस्तों आपको करना ये है कि अपने अंदर के टैलेंट को ढूंढना है| जो लोग अपने अंदर के टैलेंट को ढूंढ लेते हैं, वह आसानी से अपना करियर बना लेते हैं|

[2]. Personality (व्यक्तित्व)

व्यक्ति की पर्सनालिटी ही उसकी पहचान होती है| इसलिए आप अपनी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए ही अपना करियर चुनें| करियर चुनते समय देखें कि समाज में आप अपनी इमेज कैसी बनाना चाहते हैं| यदि आपकी पर्सनालिटी अच्छी है, तो समझो कि आपका आधा करियर तो बन गया| यदि आप कहीं जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो वहां सबसे पहले आपकी पर्सनैलिटी ही देखी जाती है| जो व्यक्ति अच्छी पर्सनैलिटी के होते हैं, उनका ही नाम होता है| इसलिए जितना हो सके, अपनी पर्सनैलिटी को अच्छा बनाएं, अच्छे करियर के लिए|

[3]. Interest (रुचि)

ज्यादातर मोटिवेशनल लेक्चरर व करियर काउंसलर यही बताते हैं कि करियर उसी फील्ड में बनाएं, जिसमें आपका इंटरेस्ट हो| क्योंकि जिस काम में आपका इंटरेस्ट होगा, वह काम आपको काम नहीं लगेगा| उसे करने में आपको आनंद आएगा| मान लिया कि किसी काम में आपका इंटरेस्ट नहीं है, तो फिर उस काम को करने में आपका मन भी नहीं लगेगा, जिससे गलतियां होने की संभावना बढ़ जाएगी|
इंटरेस्ट का एक फायदा यह भी है यदि हम किसी चीज को सीख रहे हैं, तो हम उसे बड़ी आसानी से सीख लेते हैं क्योंकि हमें सीखना अच्छा लगता है|आपने गौर किया होगा कि कुछ बच्चे गणित में ज्यादा होशियार होते हैं, इसका भी यही मतलब होता है कि उन्हें गणित में ज्यादा इंटरेस्ट है| तो करियर उसी में बनाएँ, जिसमें आपका इंटरेस्ट हो|
कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिनमें शुरू में हमारा इंटरेस्ट नहीं होता है, लेकिन जब करना प्रारंभ कर देते हैं तो इंटरेस्ट आना भी प्रारंभ हो जाता है| कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिनमें हमारा इंटरेस्ट नहीं होता है फिर भी करने पड़ते हैं| तो ऐसे कामों में इंटरेस्ट बनाएं| मान लीजिए अभी आप बारहवीं में पढ़ रहे हैं, आपका इंटरेस्ट गणित में है, तो सिर्फ गणित से काम नहीं चलेगा| आपको अन्य विषयों में भी अपना इंटरेस्ट बनाना पड़ेगा|

[4]. Ability (योग्यता)

यदि अब हमें अपना इंटरेस्ट पता चल गया है, तो अब हमें जरूरत है- योग्यता की| क्योंकि बिना योग्यता के कुछ नहीं होने वाला| मान लिया आपका इंटरेस्ट क्रिकेट में है, परंतु आप क्रिकेट अच्छे से खेलना नहीं जानते, तो आपको उसमें करियर बनाने के लिए उसे अच्छी तरह से खेलना सीखना होगा| अपने आप में इतनी योग्यता करनी होगी कि आप टॉप पर आ सकें| इसलिए योग्यता जरूरी है| इसे बढ़ाएं, जितना हो सके| करियर बनाने में इसका अहम योगदान है|

[5]. What do we want ? (हम क्या चाहते हैं ?)

तो दोस्तो, अब बात आती है कि हम क्या चाहते हैं ? हमें क्या बनना पसंद है और क्यों ? अब आप अपनी सोच के अनुसार निष्कर्ष निकालिए और कमेंट में बताइए कि आपने क्या बनना पसंद किया ? या आप क्या करना चाहते हैं ? किसमें करियर बनाना चाहते हैं ? हम आपकी पूरी तरह से सहायता करेंगे, बस आप कमेंट में अपना सवाल या विचार लिख दीजिए|

तो दोस्तो, आपको यह पोस्ट "करियर कैसे चुनें, करियर गाइड हिन्दी में" कैसी लगी, कमेंट में बताएं और यदि आपका कोई सवाल है तो आप उसे भी कमेंट में पूछ सकते है| आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए यह भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं|
तो दोस्तो, अब आप इस ब्लॉग को subscribe करिए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये|
Thanks for read,
how to be a MBBS doctor ? (डॉक्टर कैसे बनें, पूरी जानकारी हिन्दी में)

एक टिप्पणी भेजें

9 टिप्पणियाँ

  1. Sir mene diploma Engineer 2013 me pass out Kiya hai. Or us field me jyada scope nahi hai. 2 year se me real Estate me sales Executive ka job kar raha hu.bt muje confusion he ki me us field me vapas chala hai ke nahi..Real Estate ki job me jyada kuch progress nahi kar pays Abhi tak to kya karna chahiye...

    जवाब देंहटाएं
  2. Sir me abhi b.sc ke second yer me hu. Lekin muje kabhi kabhi bahot jyada man hi man saval hota he ki me kyu b.sc kar rha hu? Ese vagera svalat hote he.kabhi kabhi is keriyar ke bare me sochkar nind bhi nahi ati.muje is fild me interest to he lekin fir bhi muje samaj me nhi ata to btaie ki muje kya karna chahie?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Sabse pahle aap apna target matlab lakshya banayen, ki apko Karna kya hai, aur us target ke anusar Karya karen,
      Life me target ka hona jaruri hai,

      हटाएं
  3. Sir I am 29years. b.a..married woman .plz tell me some govt jobs or business. Private jobs. I have no time for regular study .

    जवाब देंहटाएं
  4. Sirmain b. Com 2nd year me hu main apni life me kuch banana chata hu but mujhe samaj nahi aa raha ki main bank ki tyari keru ya b. Ed keru main हिंदी mideum student hu isliye bank main english strong honi chayhiy b. Ed sochta hu to sab ye kehte h ke lamba process h mujhe samajh nahi aa raha ke main kya keru

    जवाब देंहटाएं